फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश संग शीतलहर,महिला की मौत

Mon, 15 Dec 2014 01:14 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अवकाश का दिन होने के बाद भी ठंड से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों से गुजरते दिखे। ठंड के चलते ऊंज थानाक्षेत्र के नवधन गांव में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


 शनिवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 20 डिग्री रहा। आसमान में दिन भर काले बादल छाए रहने से सूर्य देव का दर्शन नहीं हो सका।

 रविवार को अवकाश का दिन होने के बाद भी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अक्सर भीड़ भाड़ रहने के बजाए कड़ाके की पड़ रही ठंड से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बूंदाबांदी और बारिश के बीच लोग घरों में पकौड़ी आदि व्यंजनों का आनंद लेते दिखे।
विज्ञापन


रबी सीजन में हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक बढ़ गई है हालांकि आसमान में छाए बादलों को लेकर किसानों की धुकधुकी बढ़ी हुई है। किसानों को डर सता रहा है कि कहीं ओले आदि न पड़े अन्यथा उनके किए कराए पर पानी फिर जाएगा। ओले पड़ने से आलू समेत कई फसल नष्ट हो जाएगी। कृषि विशेषज्ञ एके चौबे ने बताया कि बारिश से सरसो, चना, आलू, अरहर के फूल गिर जाएंगे। किसान आलू में मैंकोजेब का छिड़काव  करें। ऊंज संवाददाता के अनुसार, कड़ाके की पड़ रही ठंड से नवधन गांव में ठंड लगने से सरोजा देवी (58) पत्नी सुभाषचंद्र उपाध्याय की मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार भोर में वह शौच करने गई थी। वहां से लौटने के बाद एकाएक पेट में दर्द शुरू हो गया। परिवार वाले अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि मौत हो गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें