लोगों का रुझान खादी से बने वस्त्रों की तरफ अधिक रहा। कश्मीरी शाल एवं कंबल की मांग भी कम नहीं रही।
संस्था के व्यवस्थापक मिथिलेश मौर्या ने बताया कि प्रदर्शनी में कई प्रदेशो के व्यवसायी गर्म वस्त्र एवं अन्य सामान लेकर आए हैं, जिन्होंने यहां अपना स्टाल लगाया है।
इसमें खादी के बने वस्त्रों के भी स्टाल लगे हैं। शनिवार को छुट्टी का दिन होने के कारण भीड़ कुछ कम रही लेेेेेेकिन उम्मीद की जा रही है कि रविवार को मौसम ने साथ दिया तो काउंटरों पर एक बार फिर ग्राहकों की भीड़ जुटेगी।
प्रदर्शनी में कश्मीरी शाल से लेकर कंबल तक कई वैरायटियों में उपलब्ध हैं। स्वेटर एवं जैकेट की बिक्री भी हो रही है।