फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे के ब्लॉक में बंद रहा रेलवे फाटक, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में बन रहे डिफेंस कारखाने में लगने वाले भारी भरकम उपकरण को पास कराने के लिए रेल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को अपराह्न एक से शाम चार बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक लिया। ब्लॉक के दौरान रेल अधिकारियों ने औराई-मिर्जापुर स्थित माधोसिंह फाटक के दोनों ओर लगे हाईट बूम को खोलवाकर उपकरण अमेठी के लिए रवाना कराया। इस दौरान आरपीएफ, जीआरपी समेत सिविल पुलिस के काफी संख्या में जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों ने बताया कि अमेठी के निर्माणाधीन डिफेंस कारखाना में लगाने के लिए कुछ दिन पहले भारी भरकम उपकरण जहाज पर लादकर जलमार्ग से चील्ह गंगा घाट पर लाए गए थे। वहां से उसे एक बड़े ट्रेलर पर लादकर पहुंचाने में हाईट बूम से अवरोध पैदा हो रहा था। रेल प्रशासन की संस्तुति मिलने पर उपकरण हाईट बूमों को हटाकर पास कराए गए। इसके चलते रेल फाटक पर तीन घंटे तक यातायात जाम की समस्या बनी रही। रेल कर्मचारियों की उपस्थित में तीन घंटे के ब्लाक समाप्त होने पर फाटक मार्ग पर चालू हो सका। इससे औराई से मिर्जापुर, तहसील मार्ग जाम में उलझे रहे। मुख्य मार्ग के बंद की जानकारी होने के बाद भी कुछ ट्रक चालक तहसील मार्ग से आवागमन कर जाम को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। माधोसिंह-हंडिया सेक्शन के मुख्य रेल पथ निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि अपराह्न एक से शाम चार बजे तक उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ब्लॉक का पालन कराया गया। चार बजे के बाद ब्लॉक हटने पर आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें