फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूम न उठने से एक घंटे तक बंद रहा रेलवे फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन का पूर्वी फाटक राहगीरों और वाहन चालकों के आवागमन का भार नहीं सह पा रहा है। पूर्व के दिनों की तरह मंगलवार को सुबह भी तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे तक बूम नहीं उठा। जानकारी मिलने पर माधोसिंह स्टेशन से आए कर्मचारियों ने खराबी को दूर कर बूम को ऊपर उठाया तब राहत मिल सकी। सुबह लगभग सात बजे से आठ बजे तक फाटक का बूम न उठने के चलते दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों का लंबा काफिला लगने से जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जाम में फंसे मैनुद्दीन, कुमार गौरव, शशिचंद्र, बृजनाथ, कल्पना देवी, मनोरमा देवी, भागवानी देवी, पूजा देवी, कपिल कुमार, सुरेंद्र आदि ने रेल प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि गोपीगंज-चिल्ह मार्ग पर पड़ने वाले उक्त रेलवे फाटक से होकर ही लोग मिर्जापुर, विंध्याचल, कंतित शरीफ, पड़री, लालगंज, मड़िहान, घोरावल यहां तक कि मध्यप्रदेश और सोनभद्र आदि क्षेत्रों को पहुंचते हैं। एक-दूसरे जिलों की सीमाएं होने से स्थानीय लोग, व्यापारी, स्कूली छात्र-छात्राओं का आवागमन बड़े पैमाने पर रहता है। पत्थर, चूना, भस्सी जैसे जरूरी सामानों की ढुलाई, ट्रक, टेलर, कंटेनर से होता है। तीन वर्ष पूर्व मडुआडीह-रामबाग रेल खंड पर शुरू हुए विद्युतीकरण-दोहरीकरण के दौरान लोगों ने फाटक पर ओवरब्रिज बनवाने की आवाज उठाई जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। फाटक में आने वाली खराबी से सबसे बड़ी परेशानी वाहन चालकों को उठानी पड़ती है जो उस परिस्थिति में दूसरे रास्ते की ओर रुख करने के लिए विवश होते हैं। फाटक के पास मंडी समिति होने से दिन-रात आलू, प्याज, फल, क्रय केंद्र पर किसान गेहूं को बेचने आते रहते हैं। बावजूद इसके रेल प्रशासन फाटक का उपेक्षा करता है। समय-समय पर फाटक की मरम्मत नहीं होने से बूम जाम हो जाता है। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि सुबह ट्रेन को पास कराने के लिए फाटक बंद कराया गया था। ट्रेन के पास होने पर फाटक का बूम नहीं उठ सका जिससे एक घंटे तक लोगों को आर-पार होने में कठिनाई उठानी पड़ी। खराबी दूर होने के बाद से किसी तरह की समस्या नहीं आई है। ओवरब्रिज के सवाल पर पीआरओ रेल मंडल वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि कार्य पूरा होने पर सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें