फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल रोको आंदोलन की बनाई रणनीति

Mon, 09 Mar 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 इसमें भूमि अधिग्रहण बिल को वापस लेने, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 12 मार्च को जिले में चक्काजाम एवं रेल रोको आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। ऐसे मे जनता कांग्रेस की ओर से देख रही है।

कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कहा कि दोनाें सरकारों के खिलाफ खुलकर विरोध करें और जनता से मिलें। 12 मार्च को पार्टी के आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन


श्री द्विवेदी ने कहा कि जनता को सपना दिखाकर मोदी सरकार ने धोखा दिया है। जिलाध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, दलितों, बुनकरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

जिला सूखाग्रस्त घोषित होने के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। बैठक में ब्रह्मदेव तिवारी, दीना दूबे, सिद्धार्थ मिश्रा, सुरेश उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, संजीव दूबे, राजेश पांडेय, कुलदीप श्रीवास्तव, जगदीश पासी, रामाश्रय, राम गोपाल, लालमणि, बाल मुकुंद कसेरा, अशोक, संतोष पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें