ज्ञानपुर के लखनो स्थित मनोज चाणक्य स्कूल में प्रबंधक मनोज शुक्ला की देखरेख में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने डा. सर्वपल्ली की जयंती पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाया।
प्रबंधक ने कहा कि डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने जो सपने देखे थे वह आज के युवा आगे बढ़ा रहे हैं।
विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य लालचंद्र की अध्यक्षता में सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। प्रवक्ता विपिन कुमार ने उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर राम प्रताप चौहान, कैलाशनाथ उपाध्याय, छेदीराम, शिवचंद्र, विजेंद्र राय, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। माडल प्राथमिक विद्यालय चककलूटी में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर यादव ने राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने बेहतर शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को कलम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान इसरावती देवी, बृजेश श्रीवास्तव, कल्पनाथ मिश्र, अरविंद पांडेय, सविता सिंह, नीलम देवी आदि रहीं। ऊंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के वहिदानगर स्थित प्रेमा देवी इंटर कालेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जयशंकर दूबे ने कहा कि डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के गौरव है। इस मौके पर रामशेखर सिंह, जय प्रकाश उपाध्याय, ब्रह्मदेव मिश्रा, पंकज उपाध्याय, उपेंद्रनाथ गिरी, राजेश उपाध्याय, रामकिशुन पाल, रविशंकर यादव आदि रहे।
------
आध्यात्मिक ज्ञान के लिए गुरु आवश्यक
शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब की ओर से समारोह में बोले पूर्व कुलपति डा. बी पांडेय
वैज्ञानिक और पूर्व कुलपति को किया सम्मानित
ज्ञानपुर। लायंस क्लब ज्ञानपुर की ओर से इनारगांव स्थित एक निजी विद्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वैज्ञानिक डा. विष्णु मोहन सहाय और विकलांग विवि चित्रकूट के पूर्व कुलपति डा. बी पांडेय को सम्मानित किया गया।
पूर्व कुलपति डा. पांडेय ने शिक्षक और गुरु के बीच के फर्क को समझाया। कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान के लिए गुरु आवश्यक होता है, लेकिन लौकिक शिक्षा के लिए शिक्षक आवश्यक है, जिसका समाज को नितांत आवश्यक है। इसके पूर्व छात्रों की ओर से शिक्षा और शिक्षक पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सुनील शर्मा, आनंद तिवारी, आनंद गुप्ता, डा. घनश्याम दास गुप्ता, अब्दुल वहीद अंसारी, रमेश चंद्र, प्रमोद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। जियो केयर आफ लाइफ की ओर से शुक्रवार को पूरे गुलाब और चुड़िहारी मोहाल में डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। शाहीन सिद्दीकी ने उनके मिशन के बारे में बच्चों को बताया। कहा कि उन्होंने अपने लेखों और भाषणों के माध्यम से विश्व को दर्शनशास्त्र से परिचित कराया। कागल गुप्ता ने सर्व शिक्षा अभियान और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मिशन से लोगों को जुडने का आग्रह किया। इस मौके पर शाकिब सिद्दीकी, अमित पाठक, नैना कौशल, हर्षिता गुप्ता, चित्रांश गुप्ता, अजाय आलम, इम्तियाज अली, शोएब अंसारी, शहनवाज अहमद आदि रहे। अभोली संवाददाता के अनुसार,पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोकुलपट्टी में शिक्षक दिवस पर शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एक से नौवां स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बनवारी लाल, संतोष कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।