फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कांवड़िया लेन पर सख्ती से दक्षिणी लेन पर वाहनों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह के अंतिम सप्ताह में कांवड़िया लेन की सख्ती सवालों में घिर रही है। रविवार को लालानगर टोलप्लाजा के पास सुरक्षित बैरियर को पुलिस कर्मी आर-पार करते रहे लेकिन घरों के नजदीक पहुंचने, दवा लेने, रिश्तेदारियां पहुंचने वाले महिला-पुरुष बाइक सवारों को अतिरिक्त चक्कर काटना ही पड़ा। वहीं दक्षिणी लेन पर कड़ी धूप में 15 से 30 मिनट तक कतारबद्ध चालक भी ऊंघते नजर आए।
विज्ञापन


कांवड़िया सुरक्षित लेन पर लगे बैरियर प्वाइंट की निगरानी कर रहे पिकेट ड्यूटी धारकों की हठवादिता इस तरह रही कि कई मीडिया कर्मियों को भी दो-चार होना पड़ा। बैरियर प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली को संदेहात्मक बताते हुए कहा कि प्रशासन ने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन को 31 अगस्त तक के लिए सुरक्षित कराया है कि कांवड़ियों को जलाभिषेक करने जाते समय किसी तरह का व्यवधान न हो। बैरियर प्वाइंट से सुरक्षित लेन की निगरानी में लगे पुलिस कर्मी सामान्य परिवारों को अपने घर तक नहीं पहुंचने देते और बाइक ले आ रहे पुलिस कर्मी को बैरियर पार कराने में देर नहीं करते। दक्षिणी लेन से आवागमन करने में कोई रोकटोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें