फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मिर्च के फसल में बढ़ी रोगों की आंशका, किसान बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण हरी मिर्च में रोग लगने की आंशका बढ़ गई है। ऐसे में किसानों को बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही के चलते मिर्च की फसल पर रोंगों का संकट मंडरा सकता है। लक्षण दिखने पर तत्काल कृषि विशेषज्ञ से संपर्क करें और दवा का छिड़काव पौधों पर करें। किसानों के लिए यह बेहतर होगा। जिले में पिछले बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद से अचानक से मौसम में तल्खी देखने को मिला है, इसके कारण अब हरी मिर्च के पौधों की पत्तियां स्वंत सूख कर गिर रही हैं। कृषि केंद्र बजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि मिर्च के हरे पौधों में किसी तरह के रोग लग रहे हैं तो तत्काल विशेषज्ञ से संपर्क कर दवा का छिड़काव कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें