फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से पीडब्ल्यूडी कर्मी का पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन के पूर्वी छोर के केड़वरिया फाटक पर बुधवार को दोपहर में वंदेभारत ट्रेन से लोक निर्माण विभाग कर्मी लल्लू वर्मा (60) का एक पैर कट गया। उसे सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लल्लू रामपुर गंगा घाट पर बने पीपा पुल की देखभाल करता है। सुबह गोपीगंज बाजार आया था, जहां से लौटते समय वह ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित केड़वरिया फाटक को पार कर रहा था उसी समय नईदिल्ली से वाराणसी की ओर जा रही वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी के शंभूनाथ गुप्ता मौके पर पहुंच कर घायल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें