फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे ने लगाया ब्रेक

Thu, 24 Nov 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुखरायां हादसे के बाद सुमेरपुर स्टेशन से निकलती ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेनों की रफ्तार पर ठंडी की रात के कोहरे ने ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है। दिल्ली रूट की गाड़ियों की हालत बेहद खराब हो गई है।  आने और जाने वाली गाड़ियां घंटों विलंब से चल रहीं हैं। बुधवार को लिच्छवी एक्सप्रेस सात घंटे विलंब से चली तो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस 12 घंटे से भी अधिक देरी से चल रही थी। भदोही-प्रतापगढ़ और वाराणसी-इलाहाबाद दोनों रेलमार्गों पर यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रेनों के आवागमन पर मौसम का असर पड़ने लगा है। यों तो अभी कोहरे की चादर घनी नहीं हो रही है, लेकिन ठंडी की रात में कोहरा ट्रेनों की रफ्तार रोक रहा है। शायद यही वजह है कि दिल्ली रूट की ट्रेनों की लेटलतीफी तेज हो गई है और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। नई दिल्ली से चलकर बिहार जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेेनानी एक्सप्रेस बुधवार को 12 घंटे से भी अधिक समय विलंब से चल रही थी। इस ट्रेन के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंचने का समय सात बजे है, जबकि दोपहर 12 बजे के आसपास इस ट्रेन को 12 घंटे देर से चलने की सूचना मिल रही थी। इसी तरह नई दिल्ली से चलकर मुजफ्फरपुर तक जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस बुधवार को सात घंटे विलंब से चली।

इस ट्रेन के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंचने का समय भोर में 4.10 बजे है, जबकि यह गाड़ी 12 बजे के करीब ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह मंडुआडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में बेहाल होते नजर आए। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कुछ ट्रेनें विलंब से जरूर चल रहीं हैं, लेकिन उनके विलंबित होने के पीछे कोहरे को वजह अभी नहीं माना जा रहा है। इसकी असल वजह पता नहीं चल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें