फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गीत प्रस्तुत करते बच्चे।

Mon, 14 Dec 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के काजीपुर रोड स्थित टाइनी टाट्स स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार  को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नन्हें मुन्नो ने रंगारंग औरसांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


चार घंटे तक  चले कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य, कौव्वाली और लघु नाटक प्रस्तुत कर विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया।

स्वागत गान के  बाद दीप प्रज्जवलित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके बाद गणेश वंदना,  बम बम बोले नृत्य, चंदा चमके गीत, कौव्वाली न सर झुका के जियो, मौजा ही  मौजा नृत्य, फोक डांस मोको कहां ढूंढो रे पर बच्चों ने अपने अंदर प्रतिभा  का बखान कराया।

 अतिथिगण उनकी हर प्रस्तुति पर खुले मन से सराहना कर रहे थे।  पंजाबी सांग, सुर्य नमस्कार तथा एक मीरा एक राधा गीत पर आकर्षक नृत्य सबको  खूब पसंद आया। लघु नाटिका अकबर बीरबल लोगों को हसाने में कामयाबरहा।
विज्ञापन



मुख्य  अतिथि, पालिकाध्यक्ष महलका सिद्दीकी ने कहा कि बच्चों ने मोहक अदाओं से  दिल जीत लिया है। उनकी जितनी प्रशंसा किया जाए कम है। सभी बच्चे प्रतिभावान  होते है।  रमा खन्ना व रमा नागेश ने आगंतुको का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रांगण अभिभावकों से खचाखच भरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें