फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ी

Sun, 13 Dec 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह-शाम चलने वाली सर्द हवाओं ने लोगों को अलाव तक जाने के लिए मजबूर कर दिया है। शनिवार को दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी।
विज्ञापन


 पारा तीन डिग्री सेल्शियस लुढ़ककर 12 डिग्री सेल्शियस के न्यूनतम तापमान तक पहुंच गया। जिले का अधिकतम तापमान शनिवार को 25 डिग्री रिकार्ड किया गया।


सर्दी का प्रकोप तेज हो चला है। सुबह-शाम कोहरे की मोटी चादर और सर्द पछुवा हवाओं ने जनजीवन बेपटरी कर दिया है।  वहनों का चलना कठिन हो गया हैै।हफ्तेभर पहले तक ठंड को लेकर निश्चिंत आम आदमी ने ठंड से बचने के अब सारे जतन करने शुरू कर दिए हैं।

कबड़ में रखे गए सभी गर्म कपड़े बाहर आ गए हैं। तीन दिनों की बदली के बाद शनिवार को दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन हुए। गुनगुनी धूप निकलते ही लोग घरों की छतों पर निकल आए। कॉलोनी की महिलाओं का ज्यादातर समय दोपहर की धूप में छतों पर धूप लेते गुजर रहा है।
विज्ञापन


 वातावरण में सुबह-शाम की नमी के चलते आर्द्रता का स्तर भी बढ़ चला है। शनिवार को जिले की आर्द्रता 58 फीसदी रही।  शीतलहरी का प्रकोप बढ़ने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो चला है। शाम चार बजे के बाद ही सड़कों पर दोपहिया वाहनों की तादाद घटने लग रही है।
विज्ञापन


 लोग अलाव के सामने बैठकर सर्दी का मुकाबला कर रहे हैं। हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पूर्व शुक्रवार को यह 15 डिग्री सेल्शियस था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें