फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दीपावली-छठ पर मऊ-आनंद विहार के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने शाहगंज-आजमगढ़ के रास्ते मऊ और आनंद विहार के बीच दो ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05087 / 05088 के संचालन से त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इसका ठहराव मुहम्मदाबाद, आजमगढ़ और खुरासन रोड स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05087 मऊ से तीन और 10 नवंबर को रात 10:30 बजे रवाना होगी। यह रात 11:30 बजे आजमगढ़, मध्यरात्रि 12 बजे खुरासन रोड और रात 1:15 बजे शाहगंज पहुंचेगी। प्रयागराज और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन शाम पांच बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 05088 आनंद विहार से चार और 11 नवंबर को शाम 7:45 बजे चलेगी। निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन सुबह 10:52 बजे शाहगंज, 11:55 बजे खुरासन रोड, दोपहर 12:40 बजे आजमगढ़, 1:15 बजे मुहम्मदाबाद और दोपहर दो बजे मऊ पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने कहा कि पूजा स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें