फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में लोग नाराज

Fri, 12 Jun 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बालीपुर मोहल्ला निवासी बबलू श्रीवास्तव के नेतृत्व में बारह से अधिक लोग पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को एकत्रित हो गए।
विज्ञापन



 नाराज लोगों ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नागरिकों ने आरोप लगाया कि मामूली खामी होने पर कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है।

शिकायत करने के बाद भी उसे दुरुस्त नहीं किया जाता। इससे गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती को लेकर सांसद और विधायक स्तर से कोई ठोस कदम नहीं उठाने पर लोगों ने नाराजगी जताई। कहा कि सांसद और विधायक का फ्लाप शो चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी कि अविलंब बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी तो वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रामबली यादव, राजू बिंद, शेखर अंसारी, सुनील गुप्ता, मो. हाफिज सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें