औराई। मंडलायुक्त के निर्देश पर जिले में आई सोनभद्र की लोक लेखा समिति ने दो गांवों का निरीक्षण किया। जिसमें गांवों में विभिन्न मदों से कराए गए विकास कार्यों की जांच की। जिसकी रिपोर्ट मंडलायुक्त को दी जाएगी। गांव में विभिन्न मदों से विकास कार्य कराए जाते हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त डॉ. बी मुथुस्वामी के निर्देश पर मंगलवार शाम को औराई के जेठूपुर और वासुदेवपुर में सोनभद्र की लोक लेखा समिति में शामिल जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान टीम संग पहुंचे। उन्होंने 2022-23 में कराए गए कार्यों, जिसमें इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा के कार्याें की जांच की। बीडीओ औराई नवीन कुमार ने बताया कि टीम क्राॅस चेकिंग के लिए आई थी। जांच रिपोर्ट मंडलायुक्त को दी जाएगी।