फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शिक्षा के महत्व और महाविद्यालय की गतिविधियों के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को नवप्रवेशी छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय के प्राध्यापकों से परिचित कराया।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा के महत्व, उसके अवसर और जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्राध्यापकों ने अपने-अपने विषयों की विशेषताओं तथा महाविद्यालय में संचालित विभिन्न समितियों और गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में डॉ. सुमिता बनर्जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह यादव और संचालन डॉ. आभा गुप्ता ने किया।
इस दौरान प्रो. राजकुमार सिंह, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. हेरंब पांडेय, प्रेमलता लाल, डॉ. अरुणेश कुमार, डॉ. भूप नारायण सिंह, डॉ. मनीष चंद, डॉ. प्रदीप कुमार मिश्रा, डॉ. गणेश, डॉ. अंकित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें