फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लूसा रेलवे स्टेशन पर होगा जम्मूतवी टाटानगर एक्सप्रेस का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जम्मू तवी टाटानगर एक्सप्रेस का ठहराव मिर्ज़ापुर के लूसा रेलवे स्टेशन पर होगा। जनहित को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसको लेकर पत्र लिखा था । रेलवे प्रशासन के अनुसार पहली बार ट्रेन नंबर 18102 जम्मू तवी - टाटानगर एक्सप्रेस का 21 जुलाई को रात 8 :15 पर लूसा स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद 8:17 मिनट पर आगे के लिए रवाना हो जाएगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 18101 टाटानगर जम्मू तवी एक्सप्रेस पहली बार 20 जुलाई को लूसा स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन सुबह 6:03 बजे प्लेटफॉर्म पर पहुंचेगी और 6:05 पर निकल जाएगी। लूसा स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होने से राजगढ़, मड़िहान ,लालगंज क्षेत्र सहित आस पास के जनपदों के यात्रियों को इसका लाभ होगा। इससे जम्मू कश्मीर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें