फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: केएनयू के विज्ञान संकाय में पीजी की सीट बढ़ाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी नरेश विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को विज्ञान संकाय में स्नातकोत्तर (पीजी) में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रों ने विज्ञान संकाय के प्रत्येक संबंधित विभाग में कम से कम सौ स्नातकोत्तर सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर कुलपति को संबोधित पत्रक चीफ प्रॉक्टर केशव प्रजापति को सौंपा। चेताया कि यदि सीटें नहीं बढ़ाई गईं, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे।
छात्रों का कहना था कि काशी नरेश विश्वविद्यालय जनपद का एकमात्र ऐसा संस्थान है, जहां विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। विश्वविद्यालय बनने से पहले भी काशी नरेश महाविद्यालय में लगभग 50-50 विद्यार्थियों का स्नातकोत्तर में प्रवेश होता था।
विज्ञापन

वर्तमान सत्र में विश्वविद्यालय के प्रति बढ़ती रुचि के कारण दो सौ से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। आसपास के जनपदों से भी विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
काशी नरेश महाविद्यालय से हर साल 400 से ज्यादा विद्यार्थी विज्ञान संकाय में स्नातक उत्तीर्ण करते हैं। स्नातकोत्तर सीटों में बढ़ोतरी नहीं की गई तो कई योग्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कुलपति से विज्ञान संकाय में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए कम से कम 100 सीटें बढ़ाने की मांग की। इस दाैरान धीरज दुबे, आनंद मौर्य, मयंक यादव, स्वतंत्र बिंद, अमन यादव, अजय पासी माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें