फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सपा प्रमुख का पुतला दहन करने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पूतला फुंकने के विरोध में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे समाजवादी पार्टी े लोग। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक नगर को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि 28 जुलाई को संकटमोचन तिराहे पर भाजपा नेताओं और सभासद द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया था, जो अमर्यादित है। उन्होंने पुतला दहन करने वालों के खिलाफ 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
साथ ही चेतावनी दी कि प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ता भी जिले भर में चट्टी-चौराहों पर पुतला दहन का अभियान चलाएंगे।
जिला महामंत्री आदर्श यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इस दौरान रामराज पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, अशोक यादव, आशीष यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, कीर्ति कोल, आकाश यादव, अनीस खान, अभय यादव, चंदन यादव, रंजीत फौजी, प्रिंस राव, उपेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें