फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा मतगणना नहीं होने पर विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। विकास खंड अभोली के ख्योखर निवासियों ने शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन कर डीपीआरओ को निलंबित करने की मांग की। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी रहे रामआसरे यादव ने जिला निर्वाचन विभाग पर आरोप लगाया कि मतगणना में धांधली कर उन्हें हराया गया। इसकी शिकायत आरओ/डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों ने मिलीभगत करके दूसरे प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र भी दे दिया गया। दोबारा मतगणना होने पर पीड़ित लगभग 100 मत से जीत हासिल कर लेता। डीएम, सीडीओ को भी प्रार्थनापत्र देने पर कोर्ट जाने की सलाह दी गई। जबकि इस तरह की धांधली का समाधान जिला स्तर पर ही कराया जाता है जिसे करने में अधिकारी हिचकते रहे। कोर्ट की शरण लेकर हकीकत उजागर कराया जाएगा। इस मौके पर सुरेश कुमार, विमल, नागेंद्र, प्रमोद, अंकिता देवी, सुमन देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें