फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी के फुटेज सुरक्षित रखें केंद्र व्यवस्थापक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा बैठक हुई। इसमें नकलविहीन एवं शांतिपूर्वक ढंग से बोर्ड परीक्षा कराने पर जोर दिया गया। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

डीएम राजेंद्र प्रसाद ने सेक्टर ,जोनल मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि नकल की संभावनाओं पर अंकुश लगाने और परीक्षा की सुचिता बनाने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार सहित सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्युत की स्थाई व्यवस्था न होने की दशा में जनरेटर की अतिरिक्त व्यवस्था कर ली जाए , अभियंता विद्युत को यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा के समय अधिक से अधिक बिजली दें। केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त हिदायत दिया कि सीसीटीवी कैमरे की सीडी में फुटेज सुरक्षित रहनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर की दूरी तक कोई भी व्यक्ति नहीं दिखाई देना चाहिए । केंद्रों के आसपास की सभी फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहे। परीक्षा के समय केंद्र व्यवस्थापक के कक्ष में भी सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए जो 24 घंटे निरंतर रूप से संचालित रहे। उन्होंने कहा कैमरे का फोकस प्रश्नपत्र जिस अलमारी में रखे होंगे उस पर रहना चाहिए। सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने केंद्रों पर जरूरी चीजों को तत्काल पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि पेयजल एवं शौचालय आदि भी साफ-सुथरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र सभी केंद्रों पर पहुंच गए हैं,जिनकी कड़ी सुरक्षा होनी चाहिए। यदि किसी केंद्र पर नकल या अन्य किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उस पर तत्काल ही कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर नकल की शिकायत भी मिली तो उनका केंद्र आगामी परीक्षाओं के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। जिस अध्यापक की परीक्षा में ड्यूटी होगी और वह नहीं पहुंचता है तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, बीएसए अमित कुमार, डीआईओएस अशोक चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें