फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आृर्थक गणना के लि ए 350 ग्राम पंचायतों सर्वे पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सातवीं आर्थिक जनगणना की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अब तक के कार्यों का कामन सर्विस सेंटर संचालकों ने लेखाजोखा रखा। जिसमें 350 ग्राम पंचायतों का सर्वे पूर्ण होने की बात कही गई। डीएम ने काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सातवीं आर्थिक गणना पेपरलेस हो रही है। गणना के बाद भी ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की रूपरेखा तय करने में सरकार को आसानी होगी। उन्होंने कहा कि सीएससी और ई-गर्वनेंस इंडिया लिमिटेड की ओर से गणना का कार्य किया जा रहा है। गणना में परिवार के उद्यमों, गैर कृषि, उत्पादन एवं वितरण की गणना की जाएगी। इसके लिए 400 सुपरवाइजर और 2300 गणनाकार लगाए गए हैं। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि 2013 में हुई गणना में कई खामियां हुई थी। इस बार के गणना में त्रुटि रहित सर्वे कराया जा रहा है। अब तक 561 ग्राम पंचायतों में 350 में सर्वे का कार्य हो चुका है। इस मौके पर आशुतोष, मनीष कुमार, सुनील कुमार, कुलदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें