फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को बचाने में डिवाइडर से जा टकराया बाइक सवार 

Thu, 04 Aug 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोपीगंज थानाक्षेत्र के लालानगर में टोलप्लाजा के पास बुधवार की शाम को साइकल सवार को बचाने में युवक बाइक लेकर डिवाइडर से भिड़ गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी मां और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के जिला मुख्यालय स्थित सरपतहां गांव निवासी नीरज यादव (30) बुधवार को बाइक पर मां शिव देवी (50) पत्नी हरिशंकर, भतीजे सनी (15)  को बैठाकर वाराणसी दवा के लिए गया था। शाम को लौट रहा था कि लालानगर में टोल-प्लाजा के पास सामने एक नशे में धुत होकर साइकल सवार आ गया। उसे बचाने में बाइक असंतुलित हो गई। इस दौरान वह डिवाइडर से जाकर टकरा गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पाकर गोपीगंज एसओ अरुण दुबे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दादी और पोते की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर बाइक सवारों के परिवार वाले भी आ गए। इससे कोहराम मच गया। उधर, सामने आए साइकल सवार कैलाश (40) निवासी गंगापुर भदोही भी चपेट में आने से घायल हो गया। उसे भी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें