फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोत्सव में होनहारों ने बिखेरी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था विरासत की ओर से सोमवार को ज्ञान सरोवर में लोक रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें चित्रकला, रंगोली, अभिनय और लोकगीत का आयोजन किया गया। बेहतर प्रस्तुति देकर अव्वल आने वाले होनहारों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने लोक रंगोत्सव का शुभारंभ करते हए कहा कि ऐसे आयोजन से प्रतिभा निखरती है। फिल्मकार शहजाद अहमद ने संस्था से आग्रह किया कि वह जिले में रंग मंडल स्थापित करे। चित्रकला के प्रथम संवर्ग में ऋतिका श्रीवास्तव, मो. तौहिद, कौशल कुमार प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। द्वितीय संवर्ग में इंसाफ अंसारी प्रथम, वैभव उपाध्याय द्वितीय और आशुतोष पटवा त़ृतीय रहे। तीसरे संवर्ग में आकाश कुमार, संध्या सरोज, शाहना बानो, चौथे संवर्ग में खुशबु कुमारी, कंचन प्रजापति और शिवांगी साहू प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
लोकगीत में प्रज्जवल दूबे, नेहा मौर्य, सुषमा प्रजापति, विद्यासागर और नैंसी अव्वल रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. शिवानंद यादव, अशरफ अली, जय प्रकाश यादव और मनीष यादव रहे। संस्था के सचिव शिवसागर शुक्ल ने आगंतुको का आभार जताया। संचालन हरिश्चंद्र यादव और घनश्याम मिश्र ने किया। डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर अजय यादव, प्रवीण सिंह, ऋतुराज श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें