फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ददरी मेले में समस्याएं बरकरार, पानी और मार्ग-प्रकाश की व्यवस्था अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक ददरी मेला में रविवार को अधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। व्यापारी भी उसी हिसाब से अपनी दुकानों को तैयार करने में जुटे हैं। उधर मेले में सुविधाएं अधूरी हैं। मार्ग और लाइट लगाने का काम अधूरा है।
विज्ञापन

डीएम मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज व अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए मुख्य मार्ग को तत्काल तैयार करने का निर्देश दिया।
साथ ही प्रकाश के लिए बिजली विभाग व पेयजल के लिए नगर पालिका परिषद को व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए दुकानदार अपनी दुकानों को तैयार करने में लगे रहे। दुकानदार मनोज, पिंटू व नदीम ने बताया कि पहले दिन तो बिक्री नहीं हुई लेकिन रविवार को मेले में भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। उधर, खराब रास्ते के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को मेले में लोग खरीदारी करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

पुलिस बल के ठहरने व सुविधाएं न होने पर सीओ ने ईओ को लिखा पत्र: ददरी मेला में जनता व व्यापारियों की सुरक्षा के लिए अभी तक अस्थाई थाने का निर्माण न होने से पुलिसकर्मी इधर-उधर भटक रहे हैं। सीओ उस्मान ने नगर पालिका परिषद के ईओ को पत्र लिखाकर मेला में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा।
सीओ ने पत्र में कहा है कि मेला के लिए पुलिस बल का व्यवस्थापन हो चुका है। प्रकाश की व्यवस्था न होने पर पूरा मेला क्षेत्र अंधेरे में रहता है। जिससे ड्यूटी में लगे जवानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मेला क्षेत्र में पुलिस बल को ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है, अस्थाई थाने का भी निर्माण नहीं हुआ है। पुलिसकर्मियों को के लिए पानी व शौचालय तक नहीं बने हैं। यहां तक कि बैरियर, वाॅच टाॅवर, खोया-पाया केंद्र का निर्माण नहीं किया गया है।
भव्यता और पारंपरिक स्वरूप में आयोजित हो रहा ददरी मेला: डीएम
: बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि ददरी मेला बलिया की पहचान है, जिसे भव्यता और पारंपरिक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। मेला क्षेत्र को 06 सेक्टर और 02 जोन में विभाजित किया गया है। लगभग 89 एकड़ भूमि में फैले इस मेले में विविध सांस्कृतिक, धार्मिक और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी जिलाधिकारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में 557 दुकानें आवंटित की गई थीं, जबकि इस बार लगभग 1250 दुकानें लगाई जा रही हैं। बड़े दुकानों का शुल्क 8000 और छोटे दुकानों का 6000 तय किया गया है। मेले की लगभग 80 प्रतिशत दुकानें स्थापित हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं का आगमन धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें