फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं

Sat, 07 Oct 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
विज्ञापन
समस्याएं सुनते विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
शासन के निर्देशानुसार विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद सभागार में नगरीय सुविधा समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनी।
विज्ञापन

  शिकायतों में मुख्यत: जर्जर विद्युत तार, विद्युत कर्मियों की मनमानी, मतदाता सूची में गड़बड़ी, चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती आदि समस्याएं खास रहीं। डेढ़ घंटे की सुनवाई में विधायक ने एक दर्जन मामलों को संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द कर समाधान का निर्देश दिया।
पश्चिम तरफ के नजर खां ने कहा कि चाहे ट्रांसफार्मर बदलवाना हो या जर्जर तार विद्युतकर्मी आम उपभोक्ताओं की नहीं सुनते। अक्सर सुविधा शुल्क के लिए कर्मचारी फाल्ट ठीक नहीं करते। ग्राम हरियांव में लबे रोड ढीले विद्युत केबिल जमीन छू रहे हैं उन्हें भी ठीक कराने की मांग की। मर्यादपट्टी के अरविंद मौर्य ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ की लापरवाही की शिकायत की। कार्यक्रम शुरू हुआ और खत्म भी हो गया लेकिन बीएलओ नहीं दिखे। इससे लोगों को दिक्कत है।
विज्ञापन

कटरा बाजार से आए लोगों ने गंदे जलापूर्ति की शिकायत की। गिरधारी जायसवाल ने कहा कि पानी पीने लायक नहीं होने से सैकड़ों लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। पीरखांपुर के आफताब आलम बाबू ने भी जमीन संबंधी मामले में पुलिस पक्षपात की शिकायत की।
विज्ञापन

 विधायक ने कहा मौके से ही कई विभागीय अधिकारियों से बात भी की और उन्हें मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं और दिशा निर्देशों से अवगत कराया। विधायक ने विद्युत विभाग अधिकारियों से कार्यप्रणाली सुधारने को कहा। सुनवाई में सचिन त्रिपाठी, ओम सिंह, विनीत बरनवाल, प्रिंस गुप्ता, दिलीप दूबे, अजय दूबे, संतोष चौहान आदि उपस्थित रहे।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें