फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महिला में वाराणसी की प्रीति और पुरुष में काशी ने जीती कुश्ती

विज्ञापन
मोहम्मदपुर में कुश्ती प्रतियोगिता लड़ते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
मोढ़/घोसिया। सुरियावां ब्लॉक के कस्तूरीपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। विजेता पहलवानों को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग ने फीता काटकर कुश्ती का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कुश्ती में वाराणसी के काशी ने हंडिया के दीपक, भदोही के टमाटर पहलवान ने बक्सर बिहार के सुल्तान को पटखनी दी। महिला वर्ग में प्रिया गोरखपुर को वाराणसी की प्रीति ने हराया। कुश्ती में हिंद केशरी लालजी यादव पहलवान भी पहुंचे। जिनका कमेटी ने माला पहनाकर स्वागत किया। दरोगा प्रमोद यादव भी कुश्ती लड़ने के लिए दंगल के अखाड़ा पर चढ़े, लेकिन उनसे कोई लड़ने को तैयार नहीं हुआ। इस मौके पर पूर्व जिपं सदस्य शोभनाथ यादव, पूर्व प्रधान रविनाथ यादव, चेयरमैन विनय चौरसिया, दिनेश यादव, काशी यादव, जटाशंकर मौर्य, संतोष यादव, काशीनाथ पाल, परवेज अहमद, संतलाल यादव, चंदा यादव, संबोधी पाल आदि रहे। इसी तरह औराई के मोहम्मदपुर में कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें भदोही-मिर्जापुर और वाराणसी के पहलवानों ने दिखाया दमखम दिखाया। उद्घाटन पूर्व ग्राम प्रधान कन्हैया लाल ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सलीम खान ने निभाई। वहीं राजू पहलवान मिर्जापुर, औरा बाबा पहलवान अयोध्या और हनीफ खान पहलवान ने जीत के लिए पसीना बहाया। बबलू पहलवान भदोही और अली पहलवान कछवा मिर्जापुर के बीच पांच हजार की कुश्ती हुई। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें