फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य हत्याकांड : 50 हजार का इनामी शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही कोतवाली और एसटीएफ लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को प्रधानाचार्य हत्याकांड में शामिल 50 हजार के इनामी शूटर को गिरफ्तार किया। टीम ने उसे प्रतापगढ़ में गोमतीनगर फनमॉल के पास से गिरफ्तार किया। मामले में मास्टरमाइंड व एक अन्य शूटर समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। प्रधानाचार्य को मारने के लिए पांच लाख की सुपारी दी गई थी। जिसमें दोनों शूटरों को ढाई-ढाई लाख देने की बात तय थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिले में 21 अक्तूबर 2024 को नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह निवासी अमिलौरी को घर से 200 मीटर दूर बसवानपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गाेली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मास्टरमाइंड सौरभ व एक अन्य शूटर आमिर खान के अलावा पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने शूटरों पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को भदोही कोतवाली और लखनऊ एसटीएफ की टीम ने दूसरे शूटर फरमूद निवासी दानीपट्टी (प्यारे का पुरवा) लीलापुर, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हुआ एक पिस्टल बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले दो अलग-अलग टीमों के साथ प्रधानाचार्य के गांव व विद्यालय पर रेकी की थी। मामले के मास्टर माइंड सौरभ सिंह ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए पूरी साजिश रची थी। अभियुक्त ने घटना के बाद पिस्टल को घटनास्थल से पांच किमी दूर खंडहर में छुपा दिया था।
-
छह हो चुके हैं गिरफ्तार, एक अब भी फरार
एसपी ने बताया कि मामले में अब तक सात अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं। जिसमें मास्टरमाइंड सौरभ सिंह के साथ उसका परिचित मोहम्मद कलीम के अलावा शकील और आशीष व शूटर आमिर खान व फरमूद की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में अब अन्य अभियुक्त जुनैद वांछित है। बताया कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें