फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल राज्य के लिए बनाएंगे दबाव-मायावती

Thu, 02 Mar 2017 11:42 PM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को यहां  नोटबंदी को अति पीड़ादायी फैसला बताया। आरोप लगाया कि नोटबंदी के दस महीने के पहले ही भाजपा ने अपने नेताओं और धन्ना सेठों का काला धन ठिकाने लगवा लिया था। चुनावी जनसभाओं में ताली बजा-बजाकर नोटबंदी का गुणगान करने वाले प्रधानमंत्री को नोटबंदी से पूर्व के 10 महीनों का हिसाब देना चाहिए। कहा कि भाजपा अति पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों के खिलाफ रही है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार ने जो भी विकास कार्य किए, उनमें से अधिकतर बसपा के समय में शुरू किए गए थे। दावा किया कि महामाया गरीब पेंशन योजना का नाम बदलकर समाजवादी पेंशन योजना कर दिया। कहा कि पुत्र मोह में मुलायम सिंह ने भाई शिवपाल की जो बेइज्जती की, उसका हिसाब शिवपाल अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाकर चुकता कर देंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल राज्य के लिए केंद्र पर दबाव बनाया जाएगा। बसपा सुप्रीमो ने भदोही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र, ज्ञानपुर के प्रत्याशी राजेश यादव और औराई के प्रत्याशी बैजनाथ गौतम को जिताने की अपील की।
विज्ञापन

निर्धारित समय से डेेढ़ घंटे विलंब से पहुंचीं मायावती ने मंच पर चढ़ते ही माइक संभाल ली। एक घंटे सात मिनट भाषण के दौरान उन्होंने 40 मिनट से अधिक समय तक भाजपा को निशाने पर रखा। कहा कि भाजपा जुमलों की पार्टी होकर रह गई है। गरीबों, किसानों की जेब में 15-15 लाख रुपये डालने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने धोखा दिया। उन्होंने लोगों से सवाल पूछा कि केंद्र सरकार के पौने तीन वर्षों के कार्यकाल में किसी गरीब के खाते में फूटी कौड़ी गई या किसी किसान का एक रुपये भी कर्ज माफ हुआ? कहा कि यूपी के गोद लिए ऐसे बाहरी बेटे को जनता दोबारा गुजरात भेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें