फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जोरईं स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश के बाबत 5007 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। नवोदय की प्रवेश परीक्षा नवंबर में कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले का एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय जोरईं गांव में स्थित है। जहां छठवीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा भी दी जाती है। आगामी सत्र में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जानी है। इसके लिए पहले 31 जुलाई और बाद में सात अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए। अंतिम तिथि तक जिले के छह ब्लॉकों से 5007 आवेदन आए। विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ. इकरामुद्दीन ने बताया कि कुल 5007 आवेदन आए हैं। जिनका सत्यापन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि निर्धारित 80 सीटों में से 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। प्रवेश परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा केंद्र के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें