फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रोजगार मेले में 42 कंपनियों ने किया प्रतिभाग, 1260 को मिला ऑफर लेटर

विज्ञापन
रोजगार मेला में रजिस्ट्रेशन कराते बेरोजगार। संवाद
विज्ञापन
औराई। चीनी मिल गेट के पास चित्रांश पैलेस में बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेला एवं निर्माण श्रमिक हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले में 42 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। 1260 अभ्यर्थियों के हाथ में ऑफर लेटर मिलते ही उनके चेहरे खेल उठे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने और श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है। ज्ञानपुर के निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार का अवसर मिलना सराहनीय कदम है। मेले में 42 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 5000 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के उपरांत 1260 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इस दौरान मिर्जापुर मंडल के निर्माण श्रमिकों एवं मृत श्रमिकों के आश्रितों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 6,49, 64,729 रुपये की धनराशि के हितलाभ वितरित किए गए। इस दौरान पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, डीएम शैलेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार बिंद, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, अजीत कुमार, अशोक कुमार प्रजापति, सुशील कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें