फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से कार्पेट एक्सपो की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कालीन नगरी में 4 अक्तूबर से आयोजित होने वाले 50वें गोल्डन जुबली इंडिया कार्पेट एक्सपो-2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन की चर्चा के बीच प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार को डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने अधिकारियों के साथ भदोही एक्सपो मार्ट परिसर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों और एजेंसियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने और नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सीईपीसी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन स्थल की सफाई, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, मंच तथा कार्यक्रम स्थल, प्रवेश व निकास व्यवस्था, सजावट, अग्निशमन व्यवस्था, अतिथियों के लिए सुविधाओं आदि पर काफी देर तक विचार-विमर्श किया।
इस दौरान सीईपीसी के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने अधिकारियों को बताया कि यह चौथा अवसर होगा, जब कालीन मेला भदोही में होने जा रहा है। सीईपीसी के पदाधिकारियों का कहना था कि प्रशासन के सहयोग के बगैर यह कार्यक्रम अधूरा रहेगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि तैयारियों की नियमित समीक्षा करने की हिदायत दी। आगाह किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, पूर्व विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी, अशोक जायसवाल के अलावा सीईपीसी के प्रशासनिक सदस्यों वासिफ अंसारी, पियूष कुमार बरनवाल, इम्तियाज़ अहमद, रोहित गुप्ता, आईआईसीटी के निदेशक प्रो. राजीव कुमार वार्ष्णेय, बीडी गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें