फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, 104 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आज

Thu, 18 Feb 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 62 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर जिले को तीन जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


 संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा के मद्देनजर बुधवार को देर शाम तक विद्यालयों में कर्मचारी डेस्क स्लिप लगाते रहे।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू होगी। इसको लेकर चल रही तैयारी पूरी हो चुकी है।

परीक्षा की निगरानी के लिए जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने स्टेटिक, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है। परीक्षा शुरू होने के साथ ही अधिकारी परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करने लगेंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 3032 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


104 परीक्षा केंद्रों में से 19 को संवेदनशील और सात को अंति संवेदनशील चिन्हित किया गया है। परीक्षा में इंटरमीडिएट के 29 हजार 367 परीक्षार्थी, जबकि हाईस्कूल में 32 हजार 890 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बुधवार को दिनभर परीक्षा केंद्रों पर कर्मचारी डेस्क स्लिप चिपकाते रहे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। चार सचल दस्ते अलग-अलग क्षेत्रों में केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान गड़बड़ी मिलने पर संबंधित केंद्राध्यक्ष और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें