फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण में देरी पर भड़के नागरिक, एजिटेशन

Thu, 18 Feb 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 आरोप लगाया कि कच्छप गति से हो रहे कार्य से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान सहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


केबल नेटवर्क संघ के जिलाध्यक्ष कोको दूबे के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक लोगों ने बुधवार को महेंद्र कटरा में लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया।

आरोप लगाया कि तीन माह से सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण चल रहा है। कच्छप गति से काम होने से ज्ञानपुर नगर, गोयल गली, दुर्गागंज रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है।
विज्ञापन


 इससे आसपास के दूकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञानपुर मुख्यालय होने के बाद ठेकेदारों की मनमानी से सभी बेहाल हैं। सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर चलना दूभर हो जाता है।

चेतावनी दी कि एक सप्ताह में काम पूर्ण न होने पर वह आंदोलन के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र, आरिफ, संतोष, जगदीश सहित कई लोग मौजूद रहे।

पखवारेभर से मंदिर में भरा है पानी, प्रशासन मौन
ज्ञानपुर। सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण के चलते नगर के दूधनाथ मंदिर और चित्रगुप्त मंदिर परिसर में करीब एक पखवारे से गंदा पानी भरा हुआ है। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन की ओर से गंदे पानी को निकालने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन


 इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेता राजू गोयल वंशीधर गुप्ता ने जिला प्रशासन से मांग की कि मंदिर में जा रहे प्रदूषित पानी रोकने के लिए व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें