फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अदा की जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में अदा की जुमे की नमाज
विज्ञापन

भदोही। कोरोना से बचाव और इसे फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार को कालीन नगरी की मस्जिदों में जुमे की नमाज नहीं हुई। जिला प्रशासन के आग्रह के बाद नगर के आलिमों, उलेमाओं ने सकारात्मक कदम उठाते हुए लोगों से पहले ही अपने अपने घरों में नमाज अदा करने की अपील की थी। सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखा। हालांकि विभिन्न मस्जिदों में अजान अपने समय पर हुई। दूसरे दिनों के मुकाबले शुक्रवार को सड़कों पर न केवल सन्नाटा दिखा, बल्कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे कोरोना संदिग्धों की संख्या को देखते हुए नगर के मुस्लिम समुदाय के लोगों से बड़ा फैसला लेते हुए घरों पर ही नमाज पढ़ने के आग्रह किया गया था। अच्छी बात यह रही कि लोगों में अच्छा संदेश गया और कोई घर से बाहर नहीं निकला। नगर के मौ. फैसल अशर्फी, जामा मस्जिद तकिया कल्लन शाह के पेश इमाम हाफिज परवेज अच्छे, हाफिज अश्फाक रब्बानी, मौ. अब्दुस्समद जैयाई ने लोगों के इस जज्बे को सलाम किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सड़कों पर दौड़ता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें