फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लखनऊ को दो रन से हराकर प्रयागराज फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सेवा सदन इंटर कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे मोढ़ चैंपियनशिप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पहला सेमीफाइनल खेला गया। जिसमें प्रयागराज ने लखनऊ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रयागराज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच में सिद्धार्थ मिश्रा 44 रन और शिवांश यादव के 34 रनों के बदौलत नौ विकेट खोकर 119 रन बनाए। लखनऊ के गेंदबाज मंटू यादव और शिवांश त्रिपाठी ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम बल्लेबाज पीयूष कुशवाहा 28 रन और शिवांश त्रिपाठी के 25 रनों की बदौलत नौ विकेट के नुकसान पर 117 रन ही बना सकी। प्रयागराज के गेंदबाज ध्रुव प्रताप सिंह ने तीन और कृष्णा यादव ने दो विकेट प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि ज्ञानपुर चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मंगलवार को कन्नौज और जेसीए क्रिकेट क्लब वाराणसी के बीच अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर धीरज सिंह, गुड्डू, प्रभात सिंह, गोपाल बिंद, अतुल सिंह, प्रेम यादव, राजू दुबे, राकेश मौर्या, डीके यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें