मोढ़ चैंपियनशिप क्रिकेट में खिलाड़ियों से हाथ मिलाते अतिथि। स्रोत आयोजक
मोढ़। सेवा सदन इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे मोढ़ टी-20 चैंपियनशिप में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में प्रतापगढ़ ने झूंसी तो दूसरे में मोढ़ ने चंदौली को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतापगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में आशुतोष सिंह 43 रन और उत्कर्ष पाल के 21 रनों की बदौलत सभी विकेट खोकर 126 रन बनाए। झूंसी के गेंदबाज धीरज सिंह और नीतीश सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे झूंसी के खिलाड़ी पर्याप्त रन बनाने में असफल रहे। प्रतापगढ़ के लिए मोहम्मद सैफ ने तीन और ऋतिक श्रीवास्तव ने दो विकेट लिए। दूसरे मैच में चंदौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में हरिओम 40 रन और चिरंजीवी गुप्ता के 29 रनों की बदौलत सभी विकेट खोकर 120 रन बनाए। जवाब में मोढ़ के खिलाड़ी अनुराग रघुवंशी के शानदार 38 गेदों पर 85 रनों की बदौलत लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
रघुवंशी के बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए उनको मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।