सिद्धार्थ सरोज ने बनाया 63 रन। स्रोत आयोजक
सुरियावां। सुरियावां क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में आजाद स्पोर्ट्स क्लब और पीएमएस क्रिकेट एकेडमी प्रयागराज अंडर-12 की टीम के बीच रविवार को क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयागराज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन बनाए। इसमें आर्यन ने 30, ध्रुव 23 और अध्ययन ने 21 रन बनाए।
आजाद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी में एस पांडेय 3, मोहित, सिद्धार्थ, पियूष बिंद, शिवम मिश्रा व विशाल ने 1-1 विकेट चटकाया। जबाब में खेलने उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 14वें ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। सिद्धार्थ सरोज 63, शनि पाल 21, एस राजपूत नाबाद 20 रन बनाए।
इस मौके पर पुलिस माडर्न स्कूल के कोच व जिले के पूर्व क्रिकेटर हरिश्चंद्र पांडेय, गोविंदा यादव, जेपी सिंह आदि रहे। संवाद