जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते प्रमासपा के लोग। संवाद
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी (प्रमासपा) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बिंद, केवट, मल्लाह, नाई, विश्वकर्मा, चौहान, पाल, प्रजापति, राजभर, धीवर, कुम्हार, माली सहित 20 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग की गई। साथ ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण का प्रतिशत 22.5 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किए जाने की भी मांग उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इन अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कर उन्हें सामाजिक न्याय और समान अवसर प्रदान किए जाएं। इस मौके पर राहुल कुमार बिंद, महेंद्र कुमार बिंद, योगेश, रंजीत, रविंद्र यादव और लालचंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद