फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवर मैराथन में प्रद्युम्न और प्रतीक्षा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में स्थित कमला देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग दल के तत्वाधान में दो दिवसीय अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कालिका इंटरमीडिएट कालेज के प्रबंधक समाजसेवी राहुल दूबे ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 10 किलोमीटर रिवर मैराथन सीतामढ़ी चौराहा से शुरू होकर बारीपुर के बाबा योगेश्वर नाथ धाम होते हुए पुन: सीतामढ़ी चौराहे पर आकर संपन्न हुई। इसमें प्रद्युम्न कुमार बिंद प्रथम, गणेश बिंद द्वितीय, एवं विकास बिंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बालिका वर्ग के रिवर मैराथन में प्रतीक्षा शुक्ला प्रथम, मनीषा सिंह द्वितीय और आकांक्षा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि राहुल दूबे ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव से आम जनमानस को प्रेरणा लेनी चाहिए। जीवनदायिनी, मोक्षदायिनी गंगा नदी भारत के लोगों की जीवन रेखा है। गंगा को स्वच्छ, निर्मल रखने के लिए सभी को सहभागिता करने की आवश्यकता है। पहले दिन गंगा महोत्सव रैली, गंगा शपथ, पेंटिंग कंप्टीशन और 10 किलोमीटर रिवर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता संपन्न हुई ।
इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी, काशीनाथ, धर्मेंद्र सिंह, प्रबंधक रागिनी सिंह, दीपू सिंह, सुनील दूबे, राजाराम पाल, श्याम बिहारी मौर्य, प्रवेश यादव, रमेश चंद्र पांडेय, जीत नारायण यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें