फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रबोधिनी एकादशी आज, योगनिद्रा से उठेंगे श्री हरि

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षीर सागर में आषाढ़ शुक्ल एकादशी से योग निद्रारत श्रीहरि का कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी एक नवंबर को जागरण होगा। इस खास मौके को हरिप्रबोधिनी एकादशी के रूप में मनाया जाताव है, जिसे लेकर कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन तुलसी विवाह भी होता है। देवोत्थान एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं और शहनाई गूंजने लगती है। नवंबर से मार्च तक शादी-विवाह के कुल 22 मुहूर्त है। फरवरी में सबसे अधिक 15 मुहूर्त हैं। हरि प्रबोधिनी एकादशी को देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है। शनिवार को घरों से लेकर मंदिरों तक भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाएगी। शंख, डमरू, मृदंग, झाल और घंटी बजाकर लोग भगवान विष्णु को योगनिद्रा से जागृत करते हैं। तमाम श्रद्धालु एकादशी का व्रत भी रखते हैं। शनि धाम फकीरपुर वैदा के विनय महराज ने बताया कि एकादशी का व्रत करने से घर में सुख शांति का वास होता है। विष्णु व मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है। इस बार छह महीने में 22 बार शहनाई गूंजेगी। जिनके यहां शादी पड़ी है, वे तैयारी में जुटे हैं। होटल, मैरिज लाॅन, हलवाई की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। शनिवार शाम को सात बजे के बाद पूजा का मुहूर्त है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से कार्तिक पूर्णिमा तक शुद्ध देसी घी के दीपक जलाने से जीवन में सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन


इनसेट :
शादी विवाह के कितने मुहूर्त :
नवंबर - 22, 24, 29, 30
दिसंबर - 04
जनवरी - एक भी शुभ मुहूर्त नहीं
फरवरी - 04, 05, 06, 08, 10, 12, 19, 20, 24, 25,
मार्च - 02, 05, 07, 09, 11, 13, 14

इनसेट:
प्रबोधिनी एकादशी पर निकलेंगी 13 झांकियां
सुरियावां। हरि प्रबोधिनी एकादशी पर शनिवार को सुरियावां नगर में 13 झांकियां निकाली जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। नगर के बाईपास से लेकर, अशोक नगर, गल्लामंडी, त्रिमुहानी, थाने के सामने से होते हुए चौक नयागंज, स्टेशन रोड तक झांकी निकाली जाएगी। नवयुवक दल और नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अवधेश कुमार उमर, अश्वनी साहू, नंदलाल गुप्ता, अमित जायसवाल आदि कार्यकम की तैयारी में लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें