फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: केबल जलने से 10 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। केबल में आई गड़बड़ी से बुधवार की रात आधे शहर की आपूर्ति करीब 10 घंटे तक ठप रही। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में बिजली की आपूर्ति बढ़ गई है। ओवरलोड के कारण कठौता मोड़ स्थित जक्शन पोल पर आए दिन केबिल जलने से आपूर्ति बाधित होती है।
बुधवार की रात करीब 11 बजे केबल जलने से उत्तरी फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। सुबह तक आपूर्ति बहाल न होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली निगम के अभियंताओं ने सुबह नौ बजे तक फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल किए। व्यापारी संतोष, जगदीश, राम प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों से जक्शन पोल की केबिल बदलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें