फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पृथ्वी दिवस पर हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विश्व पृथ्वी दिवस पर बुधवार को प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर में हमारी शक्ति, हमारा ग्रह विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा, हरित ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देन के लिए के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, जल है तो कल है पर संदेशपरक लघु नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

नोडल शिक्षिका सलमा बेगम शाह ने बच्चों की प्रस्तुति कराई। सभी ने तख्तियों पर उकेरे स्लोगन को हाथ में लहराते हुए शपथ ली। कहा कि हम सब की शक्ति हमारा ग्रह पृथ्वी है। इसे हरित रखना हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानाध्यापक धीरज सिंह ने प्रतियोगिता में प्रथम आए बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें बिपिन कुमार मौर्य, सुषमा, दीप्ति रानी राय, ममता सोनी, मंजू देवी आदि रहे। कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में गोष्ठी हुई। इसमें पृथ्वी की सेहत कैसे स्वस्थ संरक्षित और सुरक्षित रहे, इस पर वाद विवाद , पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को बताया गया कि पृथ्वी को स्वस्थ, स्वच्छ बनाए रखने के लिए हमें रासायनिक उर्वरक का प्रयोग कम करना होगा। विध्वंसक हथियारों जैसे परमाणु हथियार आदि का प्रयोग नहीं करना होगा। प्लास्टिक का अंधाधुंध प्रयोग नहीं करना होगा। पौधरोपण एवं जल संरक्षण से ही पृथ्वी को प्रदूषण से बचाया जा सकता है। इस मौके पर सतगुरु प्यारी श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, डॉ. विमल कुमार मिश्रा, सारिका श्रीवास्तव, तृप्ति श्रीवास्तव, रंजना कुमारी, सुरेंद्र कुमार वर्मा,ज्योति पाल, रतनलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें