फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउड़ी मोदी से विश्व में बढ़ी देश की साख

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ब्रह्म विद्यापीठम के संस्थापक एवं महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय हॉलैंड के पूर्व उप कुलपति स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज ने अमेरिका के ह्यूस्टन में 22 सितंबर को आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इससे विश्व में देश की साख और बढ़ी है। आयोजन पर पूरे विश्व की नजर थी।
विज्ञापन

उन्होंने मंगलवार को न्यूयार्क से अमर उजाला से बातचीत की। कहा कि आजादी के बाद पहली बार अमेरिका में ऐसा कोई आयोजन हुआ है। 50 हजार से अधिक भारतीयों के साथ ही वहां के स्थानीय लोग भी उक्त आयोजन से गदगद दिखे। सबसे बड़ी बात यह रही कि रिपब्लिक पार्टी के 62 मेयर और सांसद आयोजन में शामिल हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और वहां रहने वाले भारतीयों का सम्मान किया, यह देश के लिए सुखद संकेत है। कहा कि आयोजन को लेकर वह वेस्टइंडीज से दो दिन पहले न्यूयार्क आए और 26 को जांएगे। देश में कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है। कहा कि कार्यक्रम के अगले दिन अंग्रेजी अखबार तक नहीं बचे। वहां रहने वाले भारतीयों ने उसे हाथों-हाथ खरीद लिया। बताते चलें कि स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज ज्ञानपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें