फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मोर्चा को मिला 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जोरईं स्थित भाजपा कार्यालय पर शनिवार को महिला मोर्चा की बैठक हुई। इसमें संगठन की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, लेकिन महिलाएं 15 हजार से अधिक सदस्य बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच पोलिंग बूथों को मिलाकर एक शक्ति केंद्र बनाया गया है। जिस पर सांसद, विधायक या वरिष्ठ पदाधिकारी रहेंगे। सदस्यता अभियान में सबसे अच्छी बात यह होगी कि कमजोर पोलिंग बूथ पर सबसे ज्यादा सदस्य बनाया जाना है। लोकसभा चुनाव में मिले मतों के आधार पर पोलिंग बूथों को श्रेणीवार बांटा गया है। कार्यालय में 20 पौधे लगाने के साथ ही महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को कम से कम दो पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। क्षेत्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान निहित है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के हित के लिए कई योजनाएं चलाईं, जिनका लाभ भी मिल रहा है। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि महिला पदाधिकारी 10 हजार नए सदस्यों को जोड़कर जिले के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगी। संगठन की सपना दूबे ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ा है। इस मौके पर प्रभात, रेनू पांडेय, संगीता खन्ना, सुषमा मालवीय, मनीषा अंबष्ट, सीमा उपाध्याय आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें