फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसाई टोले में धमकी पुलिस: भदोही में बिना लाईसेंस के चल रहा था स्लाटर हाऊस, मांस और हड्डियां बरामद; केस दर्ज

Fri, 09 May 2025 08:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
विज्ञापन
स्लाटर हाऊस के गेट का ताला तोड़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही के कोतवाली अंतर्गत नगर के मोहल्ला जमुंद स्थित कसाई टोला में अवैध ढंग से जानवर काटने और मांस बिक्री की लगातार मिल रही सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को तड़के दबिश दी। तड़के हुई छापेमारी से कसाई टोले में अफरा-तफरी मच गई। छापे में मांस और 52 पड़वा बरामद हुआ है।

विज्ञापन




पुलिस ने साफ कर दिया है कि कोई प्रतिबंधित जानवर नहीं मिला है। दबिश के बाद मौके से सबके फरार हो जाने से फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि भदोही नगर में स्लाटर हाऊस नहीं है। इसके अलावा बिना लाईसेंस के जानवरों का वध नहीं किया जा सकता। लगातार सूचना मिल रही थी कि कसाई टोले में अवैध रूप से जानवर काट कर मांस की बिक्री की जाती है।

इसी पर भोर में मजिस्ट्रेट तहसीलदार अजय सिंह, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, श्रम विभाग तथा भदोही इंस्पेक्टर सच्चिदानंद पांडेय और फोर्स के साथ दबिश दी। जिस अहाते में जानवर होने की सूचना मिली थी। वहां ताला बंद मिला। इस पर तहसीलदार की उपस्थिति में ताला तोड़ गया, तो वहां से 52 पड़वा के अलावा कुछ मांस और हड्डियां बरामद हुई।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि जानवरों को नगर पालिका को सुपुर्द कर दिया गया है और अज्ञात आहाता मालिक और अन्य अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर कार्रवाई के बाद से कसाई टोले में अफरा तफरी का माहौल रहा। सभी मांस दुकानदार इधर उधर हो गए। दबिश के बाद से मोहल्ले और कसाई टोले में पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें