फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चरागाह की जमीन पर आवास का निर्माण, लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने चारागाह की भूमि पर आवास योजना का लाभ लेकर अवैध निर्माण कराए जाने के मामले में सख्त रूख अपनाया है। डीएम के निर्देश पर औराई तहसील के घूरीपुर के तत्कालीन लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं वर्तमान लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

औराई तहसील के जाठी गांव के राजस्व गांव घूरीपुर में चारागाह की जमीन पर 2022-23 में लाभार्थी रिंकी तिवारी व तारा देवी को पीएम आवास का लाभ दिया गया है। दोनों ने चारागाह की जमीन पर पीएम आवास का निर्माण करा लिया। मामले शिकायत के बाद बीडीओ औराई को जांच सौंपी गई। जिसमें इसकी पुष्टि हुई।
मामले में तत्कालीन लेखपाल अशोक कुमार लाल की भूमिका संदिग्ध पाते हुए उसे दोषी पाया गया और डीएम के निर्देश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। 2023 लगातार तैनात होने के बाद भी मामले की अनदेखी करने पर वर्तमान लेखपाल राजेंद्र प्रसाद तिवारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम शैलेश कुमार ने सीडीओ व डीपीआरओ को तत्कालीन सचिव व प्रधान के खिलाफ जांच का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें