फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से ले पुलिस

Thu, 10 Nov 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में समस्याएं सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य कुसुम।
विज्ञापन
महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। इसमें लापरवाही बरतने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवई की जाएगी। महिलाओं को बार-बार थानों का चक्कर न लगाना पड़े। पीड़ित महिला के शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए दोषी पर तत्काल एफआईआर दर्ज करें। 
विज्ञापन

 यह बातें बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य कुसुम प्रजापति ने गेस्ट हाउस विभागीय समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों को दोनों पक्षों को समझाकर और सहमति के आधार पर निस्तारित कराया जाए।            किसी को धमकाकर जबरिया सहमति न कराएं। 
महिला फरियादियों में निशा, आशा पटेल, मीना देवी, आसमिना, जूलेखा, गीता आदि रहीं। महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से न लेने पर जिला प्रोवेशन अधिकारी स्मिता सिंह को हिदायत दी। इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, महिला सेल की रीता त्रिपाठी, सपा प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा पप्पू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें