फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में तीर मार रही पुलिस, हत्यारों का सुराग नहीं लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सेमराध में गंगा के कछार में परवल की खेती करने वाले गाजीपुर के सब्जी व्यवसायी की हत्या के मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। हत्यारोपियों के बारे में अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। शुक्रवार को सुबह खेत के मचान पर उसका शव मिला था। गला रेत कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

कोइरौना थानाक्षेत्र के सेमराध की गंगा तराई में बृहस्पतिवार की रात परवल किसान कन्हैयालाल निषाद (48) निवासी गाजीपुर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गंगा घाटों पर किराए की जमीन कर लेकर गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ आदि जनपदों के किसानों परवल समेत अन्य सब्जियों की खेती प्रतिवर्ष करने आते हैं और मुनाफा कमाकर अगले वर्ष आने की योजना छोड़ जाते रहे हैं। इस वर्ष भी गाजीपुर निवासी कन्हैयालाल निषाद सेमराध की गंगा तरी में परवल की खेती कर रहा था। लेकिन, कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉकडाउन में कारोबार काफी हद तक मंद पड़ गया फिर भी वह साथी मजदूरों के साथ अपने कारोबार से पीछे नहीं हटा। प्रतिदिन की तरह किसान रात में तरी की पाही पर ही सोया था। उसी दौरान हत्यारों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। इस मामले में उसके साथ काम करने वाले युवक को हिरासत में लेने के अलावा पुलिस अब तक ठोस कांक्रीट नहीं जुटा पाई है। सीओ सदर कालू सिंह ने कहा कि हत्यारों का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही हत्यारे पुलिस के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें