फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी के आरोप में पुलिस ने तीन को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। कोतवाली पुलिस की टीम ने बुधवार को जालसाजी के आरोप में तीन लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई कर छह लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है। तीसरे आरोपी को कांशीराम शहरी आवास कालोनी ज्ञानपुर से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के रामकपुरा निवासी ओमप्रकाश चौधरी पुत्र सेवानिवृत्त एसआई चौधरी किशोरी लाल ने सप्ताह पूर्व यह आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र एसबीआई शाखा पड़ाव-गोपीगंज सुनील कुमार भगत को दिया था कि मृतक पिता के खाते में रखा 18.76 लाख रुपये हेराफेरी के भेंट चढ़ गए हैं जिसकी बरामदगी होनी चाहिए। मामले को गंभीरता से लेकर शाखा प्रबंधक ने शाखा में तैनात रहे पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की जिस पर गंभीर हुई पुलिस ने घोसिया निवासी अली हसन, मिर्जापुर निवासी योगेंद्र पाल के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471, 102बी एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर खमरिया निवासी गोविंद श्रीवास्तव को पूछताछ के लिए उठाया था जिसकी निशानदेही पर तीसरे आरोपी चक्रधारी उर्फ शदा पुत्र बद्रीहरिजन निवासी कांशीराम कालोनी को गिरफ्तार कर तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल केके राय का कहना रहा कि अब तक पूछताछ के दौरान छह लाख रुपये भी बरामद हो गए हैं, शेष रकम की बरामदगी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें